समाचार सच, हल्द्वानी। धोखाधड़ी कर एक ही मकान को दो बार बेचने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मौहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद याकुब निवासी गौजाजाली उत्तर के अनुसार उसने 1 नवम्बर 2018 को शेख बादशाह व मुजीबार उर्फ मुजीबुर रहमान पुत्रगण शेख मोतीहार उर्फ मतियार रहमान शेख निवासीगण मदन मोहानपुर चन्दनपुर, हुंगली वैस्ट बंगाल व हाल निवासी मासी तहसील चौखुटिया से गौजाजाली में 32 लाख में एक मकान का सौदा किया। जिसके ऐवज में उसने 17.70 लाख का भुगतान कर दिया। जबकि शेष रकम 14.30 लाख जनवरी 2021 में देना तय हुआ। इसके बाद से उक्त मकान में उसका कब्जा भी चला आ रहा है। आरोप है कि शेख बादशाह व मुजीबुर रहमान शेख ने इस भवन का सौदा शैलजा जाधव नामक महिला के साथ मिलकर किसी अन्य से तय कर दिया है। जब उसने शेख बादशाह व मुजीबुर रहमान शेख के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दोनों इसी तरह कई अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी कर रकम लेकर फरार हो चुके हैं। इस मामले में उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी से कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












