हल्द्वानी में युवक से ठगीः शातिर ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 43 हजार

खबर शेयर करें

Fraud with a young man in Haldwani: Vicious thugs changed the ATM card and stole 43 thousand from the account

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी कोतवाली से कुछ दूरी पर शातिर ठगों ने एक युवक से एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से अलग-अलग किश्तों में 43 हजार उड़ा दिए। जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस को सौंपी तहरीर में दयान सिंह गुंज्याल निवासी लामाचौड़ ने कहा है कि वह बीते दिवस सरस मार्केट स्थित पीएनबी के एटीएम में पैसे निकालने गये। वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लिया और उनको दूसरा एमटीएम कार्ड सौंप दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर अलग-अलग किश्तों में 43 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जैसे ही उसने देखा तो उसके के पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440