उत्तराखण्ड में ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाला जालसाज पंजाब से गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के विज्ञापन के जरिए लोगों को मुनाफे का झांसा देकर ठगने वाले जालसाज को उत्तराखंड एसटीएफ ने पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार किया है। आरोपी के आईडीएफसी बैंक खाते में दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 तक करीब 40 लाख रुपये का लेनदेन हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी साइबर धोखाधड़ी के लिए अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल करता था।

कैसे सामने आया मामला?
उधम सिंह नगर निवासी एक पीड़ित ने फरवरी 2024 में साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2023 में फेसबुक पर एक ऑनलाइन ट्रेडिंग विज्ञापन देखकर उसने लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उसे एक अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां साइबर ठगों ने खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर भरोसा दिलाया। पीड़ित को अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 52 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। जांच में पाया गया कि साइबर अपराधियों ने इन लेन-देन के लिए कमीशन बेस्ड खातों का इस्तेमाल किया।

उत्तराखंड एसटीएफ ने मामले की जांच के दौरान अहमदाबाद से नवंबर में तीन आरोपियों – मुदस्सिर मिर्जा, दीपक अग्रवाल और गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया। जांच को आगे बढ़ाते हुए 1 दिसंबर को पंजाब पुलिस की मदद से मलेरकोटला के मॉडल ग्राम थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी रतना को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

फर्जी फर्म बनाकर साइबर ठगी
पूछताछ में पता चला कि आरोपी रतना ने साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अहमदाबाद में एमएम टूर एंड ट्रैवल नाम से फर्जी फर्म बनवाई और इसके जरिए आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया। इस खाते में पीड़ित से 1 लाख 35 हजार रुपये जमा कराए गए। आरोपी के मोबाइल से कई फर्जी ईमेल, बैंक खाते, और दस्तावेज बरामद हुए।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध से जुड़े तार
आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए विदेशी साइबर अपराधियों से संपर्क में था। मोबाइल में ऐसे एप्लिकेशन मिले हैं जो ओटीपी को विदेशी अपराधियों तक पहुंचाते थे। एसटीएफ ने इन खातों के स्टेटमेंट में करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। देशभर के विभिन्न राज्यों से इन खातों के खिलाफ 14 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं।

इधर एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि साइबर अपराधियों के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर ऐसे किसी भी लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440