नैनीताल Z00 में मिलेगी इस उम्र तक फ्री एंट्री, दिखानी पड़ेगी आईडी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। आजकल सरोवर नगरी नैनीताल में देश-विदेश से पर्यटक गर्मियों में ठंड का मजा लेने आते। जिसमें पर्यटक यहां नैनी झील में बोटिंग के साथ ही नैनीताल के जू का भी जरूर आनंद लेते हैं, इसी से जुड़ी अच्छी खबर पर्यटकों के लिए है जिसमें नैनीताल चिड़ियाघर समेत प्रदेश के नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व, वन्य जीव अभ्यारण, कंजर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेचर पार्क में 12 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद इसका शासनादेश नैनीताल चिड़ियाघर पहुंच गया है। और यहां 12 साल तक के बच्चे का प्रवेश निशुल्क करने का नियम लागू कर दिया गया है।
चिड़ियाघर में 12 साल तक के बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आयु संबंधी आईडी दिखानी होगी जिसके बाद ही प्रवेश मिलेगा चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि शासनादेश लागू कर दिया गया है सरकार की इस घोषणा के बाद आय में सालाना 2 लाख से अधिक का नुकसान होगा। जोकि जोकि कुल आय का 15 % है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 14 दिवसीय निःशुल्क CCTV कैमरा व स्मोक डिटेक्टर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440