
समाचार सच, हल्द्वानी। हैल्थ केयर फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा रॉयल एनक्लेव कमलुवागांजा में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर लाभ लिया।
शिविर आयोजिका डॉ0 अंकिता चांदना ने मरीजों को फिजियोथेरेपी से संबंधित जानकारी दी, जिसमें दर्द, कंधा जाम, कमद दर्द, गर्दन दर्द से राहत लेने हेतु मरीजों ने सलाह ली। इस दौरान डॉ0 अंकिता ने मरीजों को जरूरी व्यायामों के बारे में बताया। शिविर में डाइटीशियन पूनम राजपूत ने भी लोगों को डाइट संबंधित जानकारियां दी।
शिविर में लैब टेस्ट रिलायंस मैडलैब द्वारा किया गया। जिसमें कुछ जांचें निःशुल्क रही, जबकि ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल तथा अन्य जांचों पर छूट दी गयी।
शिविर को सोसाइटी के जगदीश जोशी, त्रिभुवन सहित मरियम कालेज के प्रशिक्षार्थियों का सहयोग रहा।
Free health camp organized by Health Care Physiotherapy Center
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















