हल्द्वानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, महिलाओं को दी गई जरूरी जांच व परामर्श सेवाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के दमुवा दूंगा क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को पूर्व विधायक जोगाराम टम्टा के सौजन्य से निःशुल्क स्त्री रोग परामर्श शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ की लैपटोस हेल्थ केयर से आईं डॉ. अंजलि सोमानी ने महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जोगाराम टम्टा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मेयर गजराज सिंह बिष्ट और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. अंजलि सोमानी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया, शुगर, हीमोग्लोबिन और थायराइड जैसी समस्याओं की जांच कर उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई महिलाओं में एनीमिया, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी पाई गई।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में माँ दुर्गा की उपासना के साथ-साथ कन्या पूजन और भोज का अत्यंत विशेष महत्व है

शिविर के दौरान महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओवेरियन कैंसर और संतुलित पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई तथा जरूरतमंदों को कैल्शियम, आयरन और विटामिन की दवाइयों का वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें -   अनुशासनहीनता पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सख्त, हल्द्वानी महानगर इकाई के पदाधिकारी निलंबित

कार्यक्रम में श्रीमती अनुपात टम्टा और डॉ. ज्योति टम्टा ने विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा मिथुन जायसवाल, गीता देवी, राधा देवी, किरन और नीरज सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440