कोटद्वार में निःशुल्क पौध वितरण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें

पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत बोले— पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी

समाचार सच, कोटद्वार। पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के नेतृत्व में रविवार को कोटद्वार के सनेह क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लालपानी में निःशुल्क पौध वितरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में “एक वृक्ष, दस पुत्रों के समान” माना गया है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी लापरवाही से एक पौधा या पेड़ नष्ट होता है तो यह केवल पर्यावरण की क्षति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ भी अन्याय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कम से कम दो वर्षों तक उसकी बच्चों की तरह देखभाल करना भी आवश्यक है। इसके बाद वही वृक्ष जीवनभर हमें स्वच्छ हवा, छाया, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन जैसे अनमोल उपहार देता है।

कार्यक्रम में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा, पार्षद संजय भंडारी, अजय जोशी, ई-टेक्नोमाइंड के संस्थापक अम्बेश पंत, डिस्कवर उत्तराखण्ड 24 के मुख्य संपादक अम्बेश पंत, ज्ञान वृक्ष स्कूल के निदेशक प्रशांत कुकरेती, सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. धस्माना, चिकित्साधिकारी डॉ. अजय नेगी, शिक्षक संभव सिंह अधिकारी तथा ग्रीन आर्मी के उत्कर्ष एवं शिवम नेगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना भारद्वाज, असिस्टेंट कमिश्नर (GST) मितेश्वर आनंद गौड़ तथा सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विजय राणा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आशुतोष पंत ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के भाखड़ा नदी में फंसे दो युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान… पुल नहीं बनने से हर बरसात में बढ़ रहा खतरा!
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440