फ्रांस की महिला कपकोट में चरस की तस्करी करते पकड़ी, एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। पहाड़ी इलाकों में चरस की तस्करी का काम जोर पर है। कपकोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को चरस की तस्करी करने वाली एक विदेश महिला को पकडऩे में सफलता मिली है। आरोपित महिला फ्रांस की रहने वाली हैं। पुलिस ने उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर लगी हुई थी। तभी एक मुखबिर की सूचना मिली की एक महिला चरस की तस्करी में लिप्त है। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध विदेशी महिला पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 1.040 किलोग्राम चरस बरामद हुई। विदेश महिला ने अपना नाम रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस बताया है और वर्तमान में वह यहां पर हरी सिंह, कालीमठ, कसार देवी, जनपद अल्मोड़ा में रह है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों के लिए बड़ी राहतः उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी

पुलिस ने आरोपित विदेशी महिला के विरूद्ध धारा-8/20, 60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। शनिवार को आरोपित महिला को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में सनसनी — दुकान के अंदर कनपटी पर गोली से घायल युवा कारोबारी, CCTV बंद… साजिश या हादसा?

सफलता प्राप्त करने वाली टीम
उपनिरीक्षक विवेक चंद्रा, आरक्षी राजेंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी शारदा गोस्वामी, एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला, आरक्षी राजेश भट्ट, रमेश सिंह, संतोष सिंह, बसंत पंत।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440