पीड़िता की मां ने लगाई डीआईजी से कार्रवाई करने की गुहार
समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता किशारी की मां उक्त मामले में डीआईजी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गयी है।
पुलिस को दी तहरीर में बनभूलपुरा के वार्ड नंबर 33 ख्वाजा कॉलोनी इन्द्रानगर में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री की बीते कुछ दिनों से डरी-सहमी सी हैं, जब उसकी हालत बिगड़ी तो पूछताछ में उसने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाले आरिश पुत्र साबिर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने की बात कही। इसके कुछ दिनों बाद आरिश का भाई कल्लू उसे यह कहकर अपने घर ले गया कि उसकी भाभी उसे बुला रही है। जहां जाने पर कल्लू उसे व आरिश को कमरे में बंद कर चला गया। इसके बाद आरिश ने उसे अपनी बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया। साथ ही कल्लू ने चोरी से वीडियो बना ली। इसके बाद उसे यह कहकर मुंह बंद रखने के लिए कहा गया कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उससे शादी नहीं करेगा और उसके पिता को गोली मार देगा।
पीड़िता के अनुसार घटना के करीब दस दिन बाद कल्लू व आरिश ने उसे यह धमकी देकर अपने घर बुला लिया कि न आने पर वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही उससे पांच लाख रूपये की भी मांग की गई। इस दौरान कल्लू, आरिश व उनके साथी अरबाज पुत्र मोहम्मद खान ने उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया। आरोपी पीड़िता को लगातार मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। इस बीच आरोपियों ने कई बार पीड़िता से पैसे भी लिये। पीड़िता के अनुसार वह अब तक करीब एक लाख रूपये की नगदी आरोपियों को दे चुकी है। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना के सदमे से पीड़िता के पिता को हार्ट अटैक आ गया है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पीड़िता का यह भी कहना है कि इस सबकी शिकायत जब शारिक के पिता साबिर से की गई तो उसने गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


