गैस सिलेंडर के दामों में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी होने पर कांग्रेसियों में आया उबाल

खबर शेयर करें

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी का विरोध करते हुए फूंका पीएम मोदी का पुतला

समाचार सच, हल्द्वानी। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एक साथ 150 रुपये की बढ़ोत्तरी से गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर उबाल आ गया और यहां बुद्धपार्क में पीएम मोदी का पुतला दहन कर दिया। इस दौरान देश में लगातार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी का विरोध करते हुए केन्द्र सरकार को जमकर कोसा।

पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम आदमी की जरूरत की चीजें उससे दूर होती जा रही हैं। लेकिन केंद्र सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं रह गया है। केंद्र सरकार जनविरोधी निर्णयों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए उसे महंगाई जैसा तोहफा देने का कार्य कर रही है। जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एक साथ 150 रूपये की बढ़ोत्तरी कर केंद्र सरकार ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का कार्य किया है। कांग्रेसियों का कहना था कि केंद्र सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है और इसका ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रही है। भाजपा शासन में देश का विकास ठप पड़ गया है। भाजपा सरकार देश की जनता को विकास के नाम पर महंगाई का तोहफा देने के सिवाय और कुछ नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आज देश व प्रदेश का किसान कर्ज में डूब रहा है और व्यापारी वर्ग जीएसटी के बोझ के तले दबता जा रहा है। भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर देश की जनता के खून पसीने की कमाई को चूसने का काम कर रही है। कांग्रेसियों केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में की गई बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली गयी तो देश और प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ कांग्रेसी महेश शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड्वाल, पूर्व शहर अध्यक्ष हरीश मेहता, शहर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला महामंत्री हेमन्त साहू, सुहेल सिद्दीकी, गोविंद बिष्ट, एनबी गुणवंत, मुकुल बल्यूटिया, विमला सांगुड़ी, राजेन्द्र बिष्ट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440