समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दी के मौसम में गले में खराश बढ़ जाती है। सर्दी, जुकाम और खांसी के बाद कई दिनों तक गले की खराश नहीं जाती है। कई लोगों को तो कोरोना काल के बाद अभी तक ठसके वाली खांसी गई नहीं है। गले के हर तरह के संक्रमण को दूर करने के लिए कुछ चीजें मिलाकर उसका कम से कम तीन समय गरारे करेंगे तो खराश दूर होगी और ठसके वाली खांसी भी जाती रहेगी।
गले की खराश कैसे दूर करें –
नमक का गुनगुना पानी – यदि ज्यादा खराश न हो तो हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर भी आप गरारे कर सकते हैं। इससे खांसी में भी आराम मिलेगा।
हल्दी और नमक के पानी से गरारे – नमक के गुनगुने पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर भी आप गरारे कर सकते हैं। नमक एंटी बैक्टीरयल होता है और हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण गले की सूजन और दर्द दोनों को कम करती है।
त्रिफला के पानी के गरारे- त्रिफला और नमक के पानी से भी गरारे कर सकते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर आपको गले में सूजन या टॉन्सिल हो गए है तो इस पानी से गरारे करने पर आराम मिल जाता है।
रोज करें इस चीज का गरारा – साफ पानी में फिटकरी के एक टूकड़े को कम से कम 20 बार घुमाएं फिर इसमें थोड़ा नमक और हल्दी मिलाकर इसके घोल लें और अब इस पानी को गुनगुना करके इसके गरारे दिन में कम से कम 2 बार और रात में सोने से पहले करेंगे तो हर तरह का संक्रमण दूर हो जाएगा। गले में किसी भी प्रकार की न तो खराश रहेगी और न खांसी।
नोट – घरेलू उपाय डॉक्टर की सलाह से ही आजमाएं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



