यह दिखाई या सुनाई दे अगर सुबह उठते ही …

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अक्सर कहा जाता हैं की जब किसी व्यक्ति की किस्मत चमकने वाली होती है या मां लक्ष्मी उस पर मेहरबान होने वाली होती है तो उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। प्रातः काल में हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है। ऐसे में यदि वह सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, लेकिन यदि वह लगातार नकारात्मकता ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मकता ही घटित होती है। अतः हमारी सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू होगी तो संपूर्ण दिन भी शुभ ही होगा।

  • यदि आपको सुबह उठते ही आपको नारियल दिख जाए, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि सुबह-सुबह नारियल का दिखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
    -अगर सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ होता है।
  • यदि आपको सुबह-सुबह, शंख, मोर, हंस या फूल दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।
    -अगर सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।
    -धर्मग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अतरू सुबह सुबह हाथों को देखना शुभ होता है।
    -अगर सुबह उठते ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें दिन बेहद शुभ होने वाला।
    -अगर आपको सुबह सुबह जल का पक्षी, सफेद फूल, हाथी, मित्र आदि को देखना भी शुभ माना जाता है।
    -सुबह के समय में आग का दिखना या हवन को देखना भी शुभ माना गया है।
    -गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी सुबह के लिए शुभ माना गया है।
    -सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440