युवती ने लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। छड़ायल निवासी एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसका शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। जय दुर्गा कालोनी वासुदेवपुरम छड़ायल नयाबाद निवासी एक युवती ने मुखानी पुलिस को सौंपी तहरीर में गुलजारपुर बंकी कालाढूंगी निवासी अरूण गड़िया पुत्र स्व. पान सिंह गड़िया और उसके ताई के बेटे मनीष भंडारी पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने और उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब वह 2016 में 12वीं की छात्रा थी तब उसकी मुलाकात अरूण से हुई थी जिसके बाद से दोनों के बीच मेल जोल बढ़ गया। आरोप है कि एक दिन अरूण और मनीष उसे लेकर एक मकान में ले गया जहां पर उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया और उसका शारीरिक शोषण किया। दोनों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना डाली। इसके बाद से दोनों ही उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440