समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के प्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने गोद लिए गए पौधों को रक्षासूत्र बांधे। इस दौरान बच्चों ने पौधों की देखभाल और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हुए ‘वृक्षाबंधन’ मनाया। इसके साथ ही देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के सम्मान में राखियां तैयार करने की गतिविधि में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखियां बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। रंग-बिरंगी राखियों, उत्साह और सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें परिवार, प्रकृति और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



