सुनिश्चित जीत को शानदार बनाना हो लक्ष्य: प्रह्लाद जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है, कार्यकर्ताओ को इसे शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियो को जरुरी टिप्स भी दिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य विकास की दृष्टि से सफल साबित हुए हैं और यही आम जनता में विश्वास का कारण है। सभी पदाधिकारी जिन्हें दायित्व मिले हैं उनको दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करना है। इसके लिए हमे सकारात्मक और परस्पर संवाद रखकर कार्य करना होगा। केंद्र सरकार ने उतराखंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और भविष्य के लिए भी रोडमैप तैयार किया है। प्रदेश में सड़क संपर्क से लेकर पर्यटन तक का मजबूत ढांचा विकसित हुआ है और राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की राह पर अग्रसर है और कोरोना के बाद पूरे विश्व में भारत की इकोनोमी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की योजनाओ को आम जन तक पहुचाने की दिशा में तत्परता से कार्य करने की जरुरत है। भाजपा विकास के ऐजेंडे पर जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जो भी करें विश्वास के साथ करें, उसका संगठन को लाभ मिलना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं का आंकलन संगठन करता है और अच्छे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना संगठन की रीति है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा विजय के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। हम सबको साथ मिलकर अपना लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अभी से जुटना होगा और दायित्वो के निर्वहन में तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में अन्य दलों की तुलना में बहुत आगे है,क्योंकि भाजपा पूरे 5 वर्ष जन सेवा के कार्यों में जनता के बीच रही और अन्य दल चुनाव से पहले अब दिख रहे है। हमें जनता तक अपनी उपलब्धिया और जन कल्याण के कार्यों को पहुचाना है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा केदारनाथ में कार और हेमकुंड में रोप वे से यात्रा की जा सौगात मिली वह ऐतिहासिक और राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। ऐसी योजनाओं से राज्य का विकास निश्चित तौर पर होगा और भाजपा के पास ऐसी दर्जनों योजनाए है और उपलब्धिया भी है।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय ने चुनाव प्रबंधन के लिए बनाई गई 33 विभागों के विभाग प्रमुखों तथा उनके कार्यशैली की चर्चा की और उन्हें अपने कार्यों को समुचित ढंग से निर्वाहन का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और जाने क्या है पौराणिक कथा

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा , चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, अजय टम्टा राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, राजीव जेटली, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440