नैनीताल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 14 दिवसीय निःशुल्क CCTV कैमरा व स्मोक डिटेक्टर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी, गौलापार। नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और लोगों के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा-आरसेटी, नैनीताल की ओर से CCTV कैमरा इंस्टालेशन एंड सर्विसिंग एवं स्मोक डिटेक्टर का 14 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 सितंबर 2026 से शुरू होगा, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 6 सितंबर 2026 तक आवेदन/रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए जिलेभर से कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं।

प्रशिक्षण में नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों के लिए रहने और भोजन की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल, हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी में किया जाएगा। इच्छुक लोग निर्धारित तिथि से पहले अपना पंजीकरण कराकर इस रोजगारपरक प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें: 05946-266095, 8477009546, 9756947425

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440