कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सरकार पूरी तरह फेल : हरीश रावत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को फिर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पूरी तरह से फेल रही है। हरीश रावत ने कहा कि जब देश के गरीब मजदूर अपने घर पहुंचने के लिए सड़कों पर पैदल चल रहे थे, तो भाजपा नेता वर्चुअल रैली कर रहे थे। भाजपा की रैली पूरी तरह से राजनीतिक थी। वर्तमान में हम कोरोना के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल रैली कर रहे हैं, जो कि राजनीतिक नहीं पूरी तरह से सामाजिक है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऋषिकेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव और राज्य आंदोलनकारी सनत शास्त्री के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। कार्यक्रम के बाद बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। आज हम कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को कैसे बचाएं इसकी चिंता कर रहे हैं। इसके लिए हम वर्चुअल रैली कर रहे हैं, लेकिन भाजपा हमारी जनहित से जुड़ी इस वर्चुअल रैली पर सवाल उठा रही है, जबकि महानगरों से अपने घर लौटने के लिए कई किलोमीटर पैदल सड़क पर भूखे प्यासे चल रहे लोगों की परवाह न कर भाजपा के शीर्ष नेता विशुद्ध रूप से राजनीतिक वर्चुअल रैली में मशगूल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर बोले CM धामी- युवाओं ने ‘झूठ की गूंज’ को बेनकाब किया, ABVP की 85% सीटों पर जीत का दावा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440