कोरोना को लेकर सरकार गंभीर, युद्ध स्तर पर कार्य जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आज देश के कई राज्यों में लगातार कोरोना से पीड़ितों की काफी संख्या देखने को मिल रही है। भारत सरकार व स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता व गंभीरता के कारण इस पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की जा रही हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के 500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इस बीमारी के संक्रमण से अभी तक भारत के अन्दर 10 लोगों की मौत हो चुकी है, और जबकि 37 लोग इसमें रिकवरी करने में सफल हुए है। इसके अलावा दुनिया के दूसरे कोने में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्ञात हो कि पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 81 हजार से भी ज्यादा मामलें सामने आ चुके है। जिसमें चीन में 81 हजार से ज्यादा तथा इटली में लगभग 64 हजार मामले है। जबकि अब तक 16500 से ज्यादा लोगो की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका इटली और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा केन्द्र बनकर सामने आया है। अब तक कोरोना के संक्रमण से बचने वाला देश म्यांमार भी सोमवार को संक्रमण के दो मामले सामने लेकर आया है।

गौरतलब है कि चीन के वुहान जोकि इस वायरस का केन्द्र है वहां से सोमवार को संक्रमण का नया मामला सामने आया है। जिसमें बीते पाँच दिनों से इस शहर में संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला था। और यदि हम क्यूबा की बात करे तो क्यूबा ने अपने देश में आए हुए सभी विदेशी यात्रियों को आइशोलेशन में रखने का फैसला लिया। क्यूबा में सोमवार को 32 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटकों के होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोट : कोरोना के हवा से फैलने की पुष्टि नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रिय निदेश डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने बताया कि कोविड-19 के हवा के माध्यम से फैलने की रिपोर्टस नहीं है। अभी तक जो जानकारियां हैं और हमारा जो अनुभव है उसके अनुसार ऐसा लगता है कि कोविड-19 सांस से निकली महीन बूंदों और नजदीकी संपर्क से फैलता है। इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हाथों की सफाई और सांस को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440