राज्यपाल ने बोट, रिक्शा एवं घोड़ा चालकों को वितरित की राहत सामग्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को राजभवन नैनीताल में बोट, रिक्शा एवं घोड़ा चालकों को राहत सामग्री वितरित की। इन चालकों की महिलाओं के लिए गरम शॉल भी दिये। यह राहत सामग्री इन व्यवसायों से जुड़े नैनीताल के सभी चालकों को दी जायेगी।

राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने इन चालकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अनुमति मिलने के बाद बोट, रिक्शा, घोड़ा संचालन से आय की स्थिति के बारे में पूछा। सभी चालकों ने राज्यपाल के द्वारा उनके व्यवसाय के विषय पर गम्भीरता से विचार करने पर आभार जताया। राज्यपाल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को निर्देश दिये कि नैनीताल पंहुचे पर्यटकों के सबसे पहले सीधे सम्पर्क में यही चालक आयेंगे इसलिए इन सभी चालकों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। इस असवर पर परिसहाय आर्मी मेजर मूदित सूद एवं परिसहाय पुलिस रचिता जुयाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और हौसले को मिला सम्मान, भावुक माहौल में संपन्न हुआ सेवालय समारोह
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440