महिला आरक्षण मुद्दे पर गोविन्द कुंजवाल का केंद्र पर हमला, पीएम मोदी पर लगाए गुमराह करने के आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है और वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों-लोकसभा और राज्यसभा-में इस बिल को पास कराने में विपक्ष ने अहम भूमिका निभाई थी।

कुंजवाल ने सवाल उठाया कि लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले इस बिल को लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया को जानबूझकर जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टालने की कोशिश की है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए 16 अप्रैल 2026 को बिल की अधिसूचना जारी की। साथ ही आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए राज्यों की सीटों में बदलाव कर राजनीतिक लाभ लेने की रणनीति बनाई जा रही थी, जिसे विपक्ष की एकजुटता ने विफल कर दिया।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में सुरेश भट्ट ने ग्रामीणों से किया संवाद, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

कुंजवाल ने भाजपा पर कांग्रेस के खिलाफ भ्रामक आरोप लगाने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी आज भी महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने के पक्ष में है। उन्होंने देश की महिलाओं से अपील की कि वे तथ्यों को समझें और किसी भी तरह के भ्रामक प्रचार से सतर्क रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: अष्टमी का रहेगा यह समय उसके बाद शुरू होगी नवमी जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440