बाजार क्षेत्र में शोभायात्रा निकाल रानीबाग में किया गणपति का विसर्जन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव का आज हवन पूजन के साथ समापन किया गया। उसके बाद रामलीला ग्राउंड में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिससे सामाजिक एकता का संदेश गया। इसके पश्चात श्री गणेश जी की मूर्ति की विसर्जन की शोभायात्रा ने शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए रानी बाग के लिए प्रस्थान किया।

इस मौके पर अध्यक्ष आलोक शारदा, महामंत्री भवानी शंकर नीरज, कोषाध्यक्ष देवेंद्र केसरवानी, जीएन पाल ग्रुप के डायरेक्टर गोपाल पाल, नेहा पाल, युवा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा महामंत्री रमेश केसरवानी, महिला अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, सुरेश केसरवानी, मुकेश लहरिया, भोलानाथ केसरवानी, राजेंद्र जयसवाल, कन्हैया जयसवाल, वैभव गुप्ता, राजेश साहू, रामबाबू साहू, सौरभ गुप्ता, सीमा देवल, सुचित्रा जयसवाल, अतुल जायसवाल, कपिल अग्रहरि आदि वैश्य समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में आज पंडित विवेक शर्मा व सोनू शौरी ने विधि विधान के साथ हवन यज्ञ संपन्न करवाया। मंदिर समिति के पदाधिकारी व हजारों भक्त भगवान गणेश जी की प्रतिमा को शोभा यात्रा के रूप में बैंड बाजों के साथ नाचते गाते हुए शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रानीबाग में भगवान गणपति के उद्घोष के साथ विधि विधान के साथ विसर्जन किया। अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता व हरिमोहन अरोड़ा सभी के सहयोग के लिये आभार जताया।

यह भी पढ़ें -   2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमट रहाः खजान दास

कार्यक्रम एसपी सिटी हरबंश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष नन्द किशोर लाला जायसवाल, रूपेन्द्र नागर, शिव कपूर, पदम् पाल, अशोक सिन्धी, अमित अश्वनी, हेमन्त साहू, मुरली मुलानी, प्रीती आर्या, सुनील गुप्ता, हिमांशु मिश्रा, सन्नी कपूर, सूरज लम्बा, हरीश नाथ गोस्वामी, आनंद गुप्ता, रामरूप गुप्ता, प्रदीप कक्कड़, हर्षवर्धन पाण्डे, दिनेश अग्रवाल दीपू, अनिल अग्रवाल, दीपांशु शर्मा, रोहन राजपूत, विशाल राजपूत समेत हज़ारों भक्त मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440