समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार आज पहली बार हल्द्वानी पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिला नैनीताल ने कुमाऊँ संभाग कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय, व्यक्ति अंतिम” की भावना को अपनाना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्होंने विस्तारक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश और अन्य राज्यों में पार्टी की मजबूती के लिए सफल कार्य किया है। प्रदेश महामंत्री ने भरोसा दिलाया कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट वह संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली व विनीत अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी प्रदीप जनौटी, जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल व पुष्कर जोशी, जिला कोषाध्यक्ष आशीष मल्होत्रा, मण्डल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, नीरज बिष्ट, जिला मीडिया संयोजक नितिन राणा, संजय पाण्डे, हेमन्त बिष्ट, पंकज पाण्डे, विनोद तिवारी, अमित चौधरी, रत्नेश साह, सहित अनेकों पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440