समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। वायरस, बैक्टीरिया कई रोगों का कारण बनते हैं। कुछ वायरस इतने खतरनाक होते हैं कि सीधा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर अटैक करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से शरीर में ये वायरस और बैक्टीरिया अटैक करके कई रोगों को जन्म देते हैं। ऐसे में इन खतरनाक बैक्टीरिया, फंगस, वायरस से शरीर को सुरक्षित रखने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमाना फायदेमंद होता है। वर्षों से हम दीदा-नानी मां के नुस्खों के बारे में जानते-सुनते आए हैं। अधिकतर लोग इन नुस्खों का इस्तेमाल भी करते हैं। ये पुराने नुस्खे किसी तरह के साइड एफेक्ट्स भी नहीं देते हैं। तो यदि आप चाहते हैं अपना इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखना, तो आज से आजमाना शुरू कर दें ये दादी मां के 4 घरेलू नुस्खे।
हल्दी वाला गर्मागर्म दूध
आप इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं, तो एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी वाला दूध वर्षों पुराना दादी मां के नुस्खों में शामिल है। आपने देखा होगा, आज भी कटने-छिलने, घाव आदि पर हल्दी का लेप लगाया जाता है। जी हां, यह बहुत ही जल्दी घावों को भर देता है। खांसी-जुकाम, गले में खराश होने पर भी आप हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं। हल्दी के तो कई गुण हैं, स्किन को भी चमक प्रदान करती है, कई संक्रमण से भी बचाती है।
गिलोय का सेवन
जब से डेंगू का प्रकोप बढ़ा है, लोग गिलोय का सेवन अधिक करने लगे हैं। हालांकि, वर्षों से गिलोय का इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों की तरह किया जाता रहा है। कोरोनावायरस महामारी में भी एक्सपर्ट्स ने गिलोय के सेवन पर जोर दिया है, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। गिलोय का जूस, गिलोय का चूर्ण या फिर गिलोय की पत्तियों व तनों से तैयार काढ़ा पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद है।
पिएं नेचुरल काढ़ा
यदि आपको कोल्ड ड्रिंक्स, डिब्बा बंद जूस, चाय, कॉफी अधिक पीने का शौक है, तो ऐसा करना थोड़ा कम कर दें। इन्हें पिए बिना नहीं रह सकते हैं, तो एक-दो दिन के अंतराल में जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़ा जरूर पिएं। ऐसा करके आप इन पेय पदार्थों से होने वाले नुकसानों को बैलेंस कर सकेंगे। काढ़ा आप तुलसी, काली मिर्च, अदरक, सोंठ, दालचीनी, लौंग आदि से तैयार कर सकते हैं। वायरल फीवर, कोल्ड फ्लू, सर्दी-जुकाम, गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।
अदरक और लहसुन का करें सेवन
अदरक और लहसुन का इस्तेमाल आप अपने भोजन में अधिक करें। खासकर, ठंड के मौसम में इनके सेवन से आप मौसमी परेशानियों से बचे रहेंगे। अदरक की चाय पिएं या फिर एक छोटा टुकड़ा चबाकर खाएं। लहसुन खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। दादी मां के नुस्खों में अदरक, लहसुन का सेवन वर्षों से शामिल है। सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली चबाकर खाएंगे तो पेट के रोग दूर होंगे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



