आज ‘अर्थ आवर’: उत्तराखंड में रात 8.30 से 9.30 बजे तक बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, सरकार की अपील

खबर शेयर करें

ऊर्जा संरक्षण और जलवायु जागरूकता के लिए प्रदेशभर में एक घंटे का प्रतीकात्मक ‘ब्लैकआउट’, आम जनता से भागीदारी की अपील

समाचार सच, देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के संदेश के साथ आज शनिवार, 28 मार्च को दुनियाभर में ‘अर्थ आवर’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड में भी रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों, निजी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से इस वैश्विक अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।

इस वर्ष ‘अर्थ आवर’ अपने 20 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर लोगों को जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत एक घंटे तक अनावश्यक बिजली उपयोग बंद कर प्रतीकात्मक संदेश दिया जाता है।

उत्तराखंड में भी इस अभियान के तहत तय समय पर गैर-जरूरी लाइट्स बंद रखी जाएंगी। प्रशासन ने सभी वर्गों से सहयोग की अपील करते हुए इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में डेयरी उत्पादों पर खाद्य विभाग की सख्ती, पनीर-घी समेत 4 नमूने जांच के लिए भेजे

‘अर्थ आवर’ का उद्देश्य लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरणीय संकट और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। एक घंटे की यह पहल भले ही प्रतीकात्मक हो, लेकिन इससे बड़े स्तर पर ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाता है।

यह भी पढ़ें -   सोमवार प्रदोष व्रत पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि हर व्यक्ति ऐसे छोटे-छोटे प्रयास अपनाए, तो ऊर्जा की खपत कम करने और पृथ्वी को सुरक्षित रखने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। ‘अर्थ आवर’ इसी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440