हरे धनिए में कई औषधीय गुण होते हैं, कई बीमारियों में कारगर सिद्ध है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हरा धनिया हर घर में उपयोग किया जाता है, भोजन किसी भी प्रकार का हो हरा धनिया लगभग सभी में उपयोग में लाया जाता है, खाने में धनिया का बहोत महत्व है इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि हरे धनिए में कई औषधीय गुण होते हैं और यह कई बीमारियों में है बहुत कारगर सिद्ध होता है..
चलिए जानते हैं हरा धनिया किस प्रकार अत्यन्त उपयोगी है…
हरा धनिया आसानी से पाए जाने वाली एक प्रकार की सब्जी भी है, कई बार सब्जी खरीदते समय धनिया उसके साथ फ्री में भी मिल जाती है और कई बार पैसे देकर खरीदा जाता है, सब्जी बनाने के बाद या फिर कोई और प्रकार से भी आपको हरे धनिए की जरुरत होती है, सर्दियों के मौसम में बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ जाती है और इसका उपयोग हर घर में होता है।
हरा धनिया एक तरह की औषधी है जो कई तरह के गुणों से भरपूर होती है, इसके नियमित सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है, इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बाेहाइड्रेट और मिनरल्स होते हैं, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इन सबके अलावा भी हरे धनिए में आयरन, कैरोटीन, पोटैशियम और विटामिन भी होता है।
हरे धनिए के कुछ बेहतरीन फायदे..
1- पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है

हरा धनिया पेट मे होने वाली कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है, जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की शिकायत होती है या पाचनतंत्र कमजोर है, तो वो लोग हरे धनिए का इस्तेमाल जरूर करें इसके नियमित सेवन से फायदा होगा।
2- थायराइड के लिए अत्यंत उपयोगी है
अगर कोई थायराइड मर्ज से पीड़ित हैं तो उनके लिए हरे धनिए का इस्तेमाल करना बहोत ही लाभदायक सिद्ध होगा। हरे धनिए का जूस बना कर पीने से चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलेंगे।
3- ब्लड सुगर के लिए फायदेमंद
हरा धनिया शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में बहुत मददगार होता है, शुगर मरीजों के लिए हरा धनिया एक प्रकार की औषधी है, अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो यह ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल करता है।
4- एनीमिया (खून की कमी) से राहत मिलती है
हरा धनिया आयरन से भी भरपूर होता है, जिससे खून बढ़ता है इसी वजह से ये एनीमिया में फायदेमंद होता है, इसलिए इसका नियमित सेवन करने से शरीर में रक्त बनाने में मददगार होता है।
5- आंखों की रोशनी को बढ़ाता है
हरे धनिए में विटामिन ए होता है, जो आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है, अगर आप हर दिन हरे धनिए का भरपूर सेवन करते हैं तो आपके आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
6-बालों की समस्याओं में है फायदेमंद
हरे धनिए का जूस बना कर पीने से ‘थाइराइड’ मे तो फायदा होगा ही साथ साथ बालों की समस्याएं जैसे असमय सफेद होना, ज्यादा टूटना और सिर में रूसी आदि से भी राहत मिलती है, इसका रस निकालकर नहाने के आधा घंटा पहले सिर पर लगाने से बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं।
7- कोलेस्ट्राल कम करता है
धनिया किसी भी रूप में खाएं यह फायदेमंद ही होता है, इससे आप अपना कोलेस्ट्राल भी कम कर सकते हैं, धनिए के बीज को उबाल कर उसका पानी पीने से कोलेस्ट्राल मे राहत मिलती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440