विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्मी कैंट में गूंजा हरित संदेश, संस्था व सैनिकों ने किया पौधारोपण

खबर शेयर करें

‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था द्वारा हल्द्वानी आर्मी कैंट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

संस्था के सचिव नन्दकिशोर आर्या और सदस्य खुशी नागर ने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का संबंध अत्यंत गहरा है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और भोजन सहित जीवन की अनेक मूलभूत आवश्यकताएं पर्यावरण पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल वातावरण को शुद्ध बनाते हैं, बल्कि प्राणदायक ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें -   क्या शुभ माना जाता है दशहरे वाले दिन नीलकंठ का दिखना इससे जुड़ी है क्या है मान्यता

उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौधारोपण के साथ-साथ वृक्षों के संरक्षण के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाए। वृक्षों की मौजूदगी से वातावरण संतुलित रहता है और मानव जीवन को स्वस्थ एवं सुरक्षित आधार मिलता है।

यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि

पौधारोपण कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, खुशी नागर, अमित आर्या, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मनीष साहू, अमन कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440