रानीबाग-काठगोदाम क्षेत्र में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, घसीटता हुआ जंगल में छोड़ा खून से लथपथ शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के गोलापार व रानीबाग में विगत कई सप्ताह से गुलदार का आतंक फैला हुआ है। क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद भी वन विभाग द्वारा आदमखोर गुलदार को पकड़ने की कोई कार्यवाही अमल पर नहीं लायी गयी। जिसका खामियाजा शनिवार की सुबह काठगोदाम बैराज के समीप जंगल घास काटने गयी महिला भुगतना पड़ा। गुलदार ने उस महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीटता हुआ घने जंगल की तरफ ले गया। घास काटने गयी अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचा कर जंगल से भाग वापस आ गयी। इन महिलाओं की सूचना पर वन विभाग कर्मियों एवं ग्रामीणों द्वारा महिला की खोजबीन की। जहां जंगल में महिला का लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीबाग की रहने वाली 55 वर्षीय पुष्पा सांगुड़ी पत्नी स्व0 मोहन सिंह सांगुड़ी प्रतिदिन के तरह पड़ोस की महिलाओं के साथ अपने पालतु पशुओं के लिये गौला बैराज के पास जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान घात लगाये गुलदार ने पुष्पा के ऊपर हमला कर दिया। साथ की महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गुलदार पुष्पा को घने जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया। सूचना पर ग्रामीण व वन विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंची और जंगल में महिला की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद खोजबीन टीम को महिला का लथपथ शव पड़ा बरामद हो गया। इस घटना से परिजनेां में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में शुरू होगा कलेक्ट्रेट तक सिटी बसों का संचालन, ई-टिकटिंग की व्यवस्था होगी चालू

ज्ञात हो कि क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से आदमखोर गुलदार का आंतक बना हुआ है। 15 दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र के सुनकोट गांव में मंदिर में जा रही महिला भगवती देवी को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस दूसरी घटना से ़क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग ने कई बार गुलदार को पकडऩे की मांग कर चुके हैं। शनिवार को हुई इस घटना से वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें -   १८ अक्टूबर २०२४ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

गुलदार को आदमखोर घोषित करने प्रक्रिया शुरू
हल्द्वानी।
वन प्रभाग वनाधिकारी बीजू लाल टीआर ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतक महिला के परिवारजनों को तत्काल एक लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गयी है। शेष आर्थिक सहायता अन्य कागजी कार्यवाही पूर्ण होने पर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में ही गुलदार के होने की शिकायत पर तीन पिजड़े लगा दिये थे। लेकिन 15 दिनों भीतर गुलदार हमले की दो घटनायें हो चुकी है। इसलिये उक्त गुलदार को आदमखोर घोषित कर विभाग द्वारा शीघ्र ही शूटर की व्यवस्था की जायेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440