बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

अभियान के तहत पुलिस टीम ने हिमालय स्कूल के पीछे गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को कुल 20 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर उर्फ बूची पुत्र खालिद खाँ, निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने ली राहगीर की जान, मौके पर हुई मौत

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, लक्ष्मण राम एवं सुनील कुमार शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440