समाचार सच, हल्द्वानी। पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा 12 जनवरी को गुरु मां लोहड़ी उत्सव का आयोजन रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में किया जा रहा है। उत्सव में बाहर से आ रहे ओसीपी भांगड़ा ग्रुप के कलाकारों द्वारा लोहड़ी प्रज्जवलन एवं मंच पर धमाकेदार पंजाबी थीम पर प्रस्तुति दी जाएगी।
पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि संस्था हर साल लोहड़ी उत्सव को धूमधाम से मनाती आई है, इस साल भी संस्था खूब धूमधाम से लोहड़ी उत्सव का आयोजन कर रही है। मंच पर विभिन्न संस्थाओं के लगभग 200 बच्चे अपनी प्रस्तुति पंजाबी लोहड़ी थीम पर देंगे।
संस्था अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच संस्थाओं को हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा स्वर्गीय प्यार चंद ढींगरा स्मृति संस्था सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। लोहड़ी उत्सव में दसवीं और बारहवीं में जिन पंजाबी बच्चों ने 85ः से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें स्वर्गीय रमेश चंद्र मंगा की स्मृति में आम्रपाली शिक्षण संस्थान द्वारा मेधावी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
महामंत्री मुकेश ढींगरा ने बताया कि जिन नवजात बच्चों एवं जिन नव विवाहित पंजाबी जोड़ों की पहली लोहड़ी है उनके साथ संस्था लोहड़ी प्रज्जवलन करेगी एवं उनको उपहार भी दिए जाएंगे।
संस्था उपाध्यक्ष संजीव आनन्द ने बताया की संस्था के लगभग 50 से ज्यादा कार्यकर्ता, युवा एवं पंजाबी वूमेन क्लब की महिलाएं लोहड़ी उत्सव को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दे रहे हैं।
वार्ता में संरक्षक सुभाष मोंगा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, रश्मि राजपाल, पूनम क्वात्रा, पूजा बग्गा, अवनीश राजपाल, शिखर आहूजा आदि उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















