हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन – 4 को खेली जायेगी होली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में होली महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। रामलीला कमेटी संचालन समिति के संरक्षक एवं नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबुद्ध जनों और ब्राह्मणों के परामर्श के बाद होली पर्व के कार्यक्रमों की विधिवत रूपरेखा तय कर दी गई है।

निर्णय के अनुसार 2 मार्च शाम 5.00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस में डूबकर होली के आध्यात्मिक स्वरूप का अनुभव करेंगे। इसके पश्चात रात्रि 8.30 बजे विधि-विधान से होलिका दहन पूजन संपन्न कराया जाएगा। आयोजन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान, मंगलगान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

समिति के संरक्षक एपी वाजपेयी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर असत्य पर सत्य की विजय के इस पावन पर्व के साक्षी बनें और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करें।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने आगे बताया कि 4 मार्च को रंगों की होली पूरे हर्षाेल्लास और भाईचारे के साथ मनाई जाएगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि नागरिक निश्चिंत होकर उत्सव का आनंद ले सकें।

नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने महानगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। सभी नागरिक शांति, सौहार्द और मर्यादा के साथ त्योहार मनाएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440