हल्द्वानीः कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क अभियान का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी।

ललित जोशी ने डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान की रचना का प्रतीक बताते हुए कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत हर वर्ग के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मूल्यों को अपनी कार्यशैली में सर्वाेपरि रखती है।

वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के बाद ललित जोशी ने वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में शहर के कई हिस्से विकास से वंचित रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है।”

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

लालडाठ चौराहे पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
लालडाठ चौराहे पर कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जनता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

भाजपा पर तीखे प्रहार
भाजपा पर निशाना साधते हुए ललित जोशी ने कहा कि उनकी पार्टी जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करती है। उन्होंने भाजपा पर झूठे वादे और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने जमरानी डैम के लिए अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें -   २३ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता
इस मौके पर मनोज खुल्बे ने अपने साथियों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की।
हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440