हल्द्वानीः ट्रैफिक जाम के बीच पुलिस और पूर्व छात्र नेता के बीच विवाद, थप्पड़ कांड से रौब खत्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में रूट डायवर्जन के कारण बुधवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। भारी जाम में वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। इसी दौरान पुलिस का एक वाहन और एक पूर्व छात्र नेता की मोटरसाइकिल भी जाम में फंस गई।

छात्र नेता और पुलिसकर्मी के बीच विवाद
जाम को सुचारू करने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी ने छात्र नेता से मोटरसाइकिल को साइड में करने को कहा। इस पर छात्र नेता भड़क गया और पुलिसकर्मी से बहस करने लगा। छात्र नेता ने पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तब बदल गई जब पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ के बाद छात्र नेता शांत हो गया।

सीओ सिटी ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाद छात्र नेता और उसके साथी सीओ सिटी नितिन लोहनी के पास शिकायत लेकर पहुंचे। सीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

पुलिस का पक्ष
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे और यातायात सुचारू करने का प्रयास कर रहे थे। बाइक सवार ने बिना किसी कारण पुलिसकर्मी से उलझना शुरू कर दिया। पुलिस की कोई गलती नहीं थी, और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440