हल्द्वानीः शांतिपूर्ण नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निकाय निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में जनपद के सभी आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) और एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सामान्य आचार संहिता, चुनाव प्रचार, रैली, रोड शो, विज्ञापन, सभाओं और जुलूसों के लिए निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश दिए।

चुनाव संचालन में सतर्कता पर जोर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आरओ को बूथ का निरीक्षण कर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करने, डाक मतपेटियों की रैंडम जांच करने और सभी सूचनाओं को निर्धारित समय पर निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ 22 से, चार दिशाओं से निकलेगी यात्रा; हल्द्वानी समेत कई क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश
एआरओ को अपने क्षेत्रों में सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री को 24 घंटे के भीतर और निजी संपत्तियों पर बिना अनुमति लगी सामग्री को 48 घंटे के भीतर हटवाने के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें -   दरगाह साबिर पाक में मिला एयरफोर्स अधिकारी के बेटे का बैग, युवक लापता

बैठक में सीडीओ अशोक पांडेय, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, वरुणा अग्रवाल, राहुल शाह, के. इन. गोस्वामी, रेखा कोहली सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440