हल्द्वानी डबल मर्डर का 6 घंटे में खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी के विरोध पर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

-एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश

समाचार सच, हल्द्वानी। बड़ी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले का नैनीताल पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे हुआ था वारदात का खुलासा
12 फरवरी 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है।

मृतकों की पहचान
दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा, निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा तथा कु0 लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चंद्र पोखरिया, निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा, नैनीताल से हुई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नंबर 52/2026, धारा 103(1) ठछै के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लक्ष्मी के साथ छेड़खानी की। शुभम और लक्ष्मी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपियों ने पहले शुभम की हत्या कर दी। बाद में घटना छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया और पहचान मिटाने के उद्देश्य से दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।

गिरफ्तार आरोपी
गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25 वर्ष) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हल्द्वानी
सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20 वर्ष) निवासी तीनपानी, हल्द्वानी
दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20 वर्ष) निवासी वसुंधरा कॉलोनी, हल्द्वानी
दीपेश लटवाल उर्फ राज (25 वर्ष) निवासी उत्तरांचल विहार, हल्द्वानी

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डबल मर्डर केस अपडेट: युवक की हुई शिनाख्त, युवती की पहचान को जुटी हुई है पुलिस

पुलिस ने हत्यारोपियों से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन, दो आरोपियों के खून से सने कपडें की बरामदगी की है।

आपराधिक इतिहास भी खंगाला
मुख्य आरोपी गौरव नेगी के खिलाफ पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। दीपेश लटवाल के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

इस पूरे ऑपरेशन में कोतवाली हल्द्वानी, मंडी चौकी, मुखानी, काठगोदाम सहित विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस टीम को इनाम
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने त्वरित खुलासे पर पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440