हल्द्वानी गल्ला मंडी डबल मर्डर अपडेटः युवती की शिनाख्त, एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा निकली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवीन गल्ला मंडी परिसर में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी अपडेट दी है। मृत युवती की शिनाख्त ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ली पोखरी निवासी कु. लक्ष्मी (पुत्री हेम चंद्र पोखरिया) के रूप में हुई है। वह हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वहीं, पुलिस पहले ही मृतक युवक की पहचान शुभम कुमार टम्टा निवासी अल्मोड़ा के रूप में कर चुकी है।

ऐसे हुई पहचान
ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह मंडी परिसर के अंदर युवक-युवती के शव पड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें उसका नाम शुभम कुमार टम्टा और जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 दर्ज है। आधार में अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर पहचान की पुष्टि की गई।
युवती की पहचान भी दस्तावेजों और स्थानीय स्तर पर पुष्टि के बाद कु. लक्ष्मी के रूप में की गई।

पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। घटनास्थल से खून से सने पत्थर बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी साक्ष्य जुटाने में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सुबह मंडी चौकी क्षेत्र में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। मृतकों की पहचान दस्तावेजों के आधार पर कर ली गई है। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और विभिन्न एंगल से जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है। समाचार सच की इस मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें,

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440