समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज सोमवार, 9 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। सोमवार को अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। उदयव्यापिनी अमावस्या के चलते आज स्नान और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, जरूरतमंदों को दान और पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। गोवर्धन पूजा कल, 10 नवंबर को मनाई जाएगी।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: शरद
सूर्य राशि: तुला
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण
तिथि: अमावस्या दोपहर 12:32 बजे तक, इसके बाद प्रतिपदा
नक्षत्र: स्वाती सुबह 7:24 बजे तक, इसके बाद विशाखा
सूर्योदय: सुबह 6:37 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:18 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विशेष: सोमवती अमावस्या, स्नान-दान का पर्व
आज का राशिफल
♈ मेष राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नया काम शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मान-सम्मान बढ़ेगा।
♉ वृष राशि: रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♊ मिथुन राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा और रोजगार में बदलाव की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में उतार-चढ़ाव के बावजूद पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♋ कर्क राशि: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, लेकिन मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
♌ सिंह राशि: करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार व व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश का स्मरण करें और वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या राशि: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता से राहत मिलेगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजना बन सकती है।
♎ तुला राशि: मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा संभव है। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक राशि: कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। सम्मान की प्राप्ति तथा रोजगार के नए अवसर मिलने के योग हैं। राजनीति में भी लाभ मिल सकता है।
♑ मकर राशि: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के साथ भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
♒ कुंभ राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन राशि: व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि तथा यात्रा के योग बनेंगे।
प्रस्तुति:
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



