हल्द्वानी के डहरिया व दमुवाढूंगा में हो रही थी बिजली चोरी, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के डहरिया व दमुवाढूंगा क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बिजली की चोरी करने वाले दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि विद्युत विभाग को हल्द्वानी के दो क्षेत्र डहरिया तथा दमुवाढूंगा में बिजली की चोरी की शिकायत मिली थी। इसी को लेकर उपखंड अधिकारी विद्या भूषण जोशी व अवर अभियंता धीरज पंत के नेतृत्व में विभागीय टीम ने द्वारा सोमवार को दोनों क्षेत्र में छापामारी की। छापामारी के दौरान दो लोगों को बिजली की चोरी करता पाया गया। श्री जोशी ने बताया कि डहरिया में कृष्णा नगर स्थित राजेंद्र कुमार के आवास पर छापामारी कर बिजली चोरी पकड़ी है। जबकि हल्दीखाल दमुवाढूंगा में उषा जोशी के आवास पर भी टीम ने बिजली चोरी पकड़ी है। विभागीय टीम ने दोनों के वहां से बिजली के तार व अन्य उपकरण बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही टीम ने दोनों आरोपियों पर बिजली चोरी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर: बदियाकोट के ऐतिहासिक मां भगवती मंदिर में भीषण अग्निकांड, लकड़ी से बनी प्राचीन संरचना को भारी नुकसान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440