हल्द्वानीः नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा- कांग्रेस करेगी निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दावा किया कि निकाय चुनाव में जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है और पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। गुरुवार को हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने यह बात कही।

आर्य ने कहा कि राज्य में भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है। सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से लोग परेशान हैं। हल्द्वानी में भी जल संकट, अव्यवस्थित सड़कें और बिजली की कमी ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने भाजपा पर वादे पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जनता को केवल छलती है।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर चुनाव लड़ें और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह समय जनता की आवाज बनने का है। कांग्रेस का विजन और नीतियां ही राज्य को सही दिशा में ले जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत बगडवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने चुनाव में कांग्रेस की मजबूती के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440