समाचार सच, हल्द्वानी। मेयर के चुनावों में दोनों दल फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। टिकट वितरण के दौरान से लेकर संभावित असंतुष्टों पर भी नजर गडा़ये हुए है। हालाकि अभी दोनों दलों में विरोध के स्वर नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन सियासी जानकारों की मानें तो टिकट वितरण के बाद असंतुष्टों की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
हालाकि अभी किसी असंतुष्ट ने विद्रोही तेवर नहीं दिखाये हैं लेकिन राजनीति, प्यार और युद्ध में सब जायज है। इसे देखते हुए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इधर सूत्रों की मानें तो संभावित असंतुष्टों के सोशल मीडिया पर और और उनके तेवरों पर बराबर नजर रखी जा रही है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



