समाचार सच, हल्द्वानी। अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखंड शासन द्वारा जहां पूरे उत्तराखंड में होटल व रिजॉर्ट के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में महानगर के आधा दर्जन से अधिक रिसॉर्ट, होटलों के अनियमित्ताओं पर चालान किए गये। इस अभियान से होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
अंकिता हत्याकांड के बाद प्रदेशभर में रिसॉर्ट, होटलों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी व कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बस अड्डे के आस-पास होटलों में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अनियमित्ताएं मिलने पर आधा दर्जन से अधिक होटलों के दस-दस हजार के कोर्ट के चालान किए। साथ ही होटल संचालकों को अव्यवस्थाएं जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि अनियमित्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













