हल्द्वानीः कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी का जनसंपर्क अभियान, विकास के वादों से जनता को जोड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने सोमवार को ब्यूराखाम क्षेत्र और चौफुला चौराहे से ऊंचापुल चौराहे तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करते हुए अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में स्थानीय लोगों ने उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिया।

बुनियादी समस्याओं पर जोर
ब्यूराखाम क्षेत्र में ललित जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम से जुड़े होने के बावजूद कई वार्ड बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़कों की हालत खस्ता है, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो इन समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड के लिए संघर्ष किया, लेकिन आज हमारे युवा बेरोजगार हैं। बाहरी ठेकेदारों की जगह स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें, इसके लिए मैं काम करूंगा। 23 तारीख को कांग्रेस के हाथ के निशान पर वोट देकर मुझे नगर निगम में भेजें।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

चौफुला से ऊंचापुल तक जोश भरा जनसंपर्क
चौफुला चौराहे से ऊंचापुल चौराहे तक जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ नजर आए। रास्ते में भाजपा के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से उनकी मुलाकात हुई। ललित जोशी ने उनका आशीर्वाद लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया।

भाजपा पर हमला, विकास का वादा
ललित जोशी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने आम जनता को निराश किया है। राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, और महंगाई ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस पर भरोसा जता रही है।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस का उद्देश्य सभी का विकास करना है, नफरत फैलाना नहीं। उन्होंने कहा, ष्जब ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनें जब्ती की कगार पर थीं, तब मैं जनता के साथ खड़ा था। आज जनता का प्यार और समर्थन मेरे साथ है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

जनता का समर्थन और कांग्रेस का माहौल
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि वे विकास चाहते हैं और ललित जोशी ने हमेशा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी है। अभियान के दौरान कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश हुई।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी
इस अभियान में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, सतीश नैनवाल, केदार पलड़िया, दीप चंद्र पाठक, योगेश जोशी, शानू बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

ललित जोशी ने कहा कि जनता का हर वोट हल्द्वानी को प्रगतिशील और बेहतर शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। जनसंपर्क के बाद उन्होंने लोहड़ी पर्व के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और वहां मौजूद लोगों से संवाद करते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440