ट्रैफिक पुलिस एसआई डोभाल के सेवानिवृत्ति होने पर हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति ने उन्हें किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पंजाबी जनकल्याण समिति ने उनके ट्रैफिक के प्रति अतुल्य सेवाओं को देखते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
आपको बताते चले कि उत्तराखंड पुलिस के नैनीताल जनपद में कार्यरत ट्रैफिक पुलिस उप निरीक्षक मोहन सिंह डोभाल अपनी लगभग 42 वर्ष की पुलिस सेवा के बाद आज 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्ति हो रहे हैं । श्री डोभाल उत्तर प्रदेश के समय 1982 में पुलिस में भर्ती हुए थे। बीते दिवस मंगलवार को एक सूक्ष्म कार्यक्रम के दौरान मोहन सिंह डोभाल को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, डीएम का बड़ा आदेश… ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया फैसला

इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि मोहन सिंह डोभाल ऐसे व्यक्ति तो है जो भयंकर गर्मी हो, कप-कपाती ठंड हो या बारिश भी हो, तो भी यह अपनी ड्यूटी पर तत्पर खड़े रहते हैं । अक्सर वी-वीआईपी, वीआईपी ड्यूटी, सामाजिक, धार्मिक व अन्य कोई भी कार्यों में इनकी ड्यूटी अति सराहनीय है ।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल भी स्कूलों की छुट्टीः ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का बड़ा आदेश, 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

सम्मानित करने वालों में संस्था संरक्षक सुभाष मोंगा, रमेश सडाना, उपाध्यक्ष संजीव आनन्द, महामंत्री मुकेश ढींगड़ा, संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल, हरिमोहन अरोड़ा, प्रेम मदान, राजीव बग्गा, किशन लाल राजपाल, पंकज गुम्बर, शिखर आहूजा, कनिष्क ढींगरा, अमित राजपाल, अभिषेक सडाना, आदि उपस्थित रहे ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440