हल्द्वानी बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा व नमाज स्थल हटाने के दौरान बवाल, पथराव और आगजनी के मामले में पुलिस प्रशासन के सख्त नजर आ रही है। उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, बवाल कराने के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लाने के बाद पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक नैनीताल पुलिस द्वारा अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किए जाने की सही जानकारी अभी नहीं दी गयी है।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दादी की मौत, पोता गंभीर घायल

बीते शनिवार को पुलिस ने सपा नेता के भाई, और दो निर्वर्तमान पार्षद समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस अलग-अलग क्षेत्र में दबिश देकर 75 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में ले चुकी है। उपद्रव में पुलिस ने महिलाओं को भी नामजद किया है। पहले उपद्रवियों ने महिलाओं को ही ढाल बनाया था। उन्हें आगे कर नारे लगवाए गए। महिलाएं धरने पर बैठी और फिर जब पथराव शुरू हुआ तो इसमें उन महिलाओं की भी भूमिका रही, जो नारे लगा रही थीं। इसीलिए पुलिस टीम इन्हें चिह्नित करने में लगी है। इस बवाल में उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहनों और बनभूलपुरा थाने को फूंक दिया था। वैध व अवैध असलहों से गोलियां बरसाईं गई।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

संवेदनशील इलाके को चारों ओर से पैरामिलिट्री के फोर्स निगरानी कर रही है। किसी भी स्थिति में मामला अब न बिगड़े, इसलिए सरकार ने केंद्र से चार अतिरिक्त कंपनी अर्द्धसैनिक बल और मांगा है। फिलहाल उपद्रव वाले क्षेत्र में हालात नियंत्रण में हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440