हल्द्वानीः घर से ट्यूशन के लिए निकला छात्र लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में घर से ट्यूशन के लिए निकले छात्र का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने काफी ढूंढ खोज के बाद पुलिस का सहारा लिया। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार महानगर के डहरिया स्थित शिवामित्र कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय नितिन पलड़िया घर से 25 अक्टूबर की सुबह 4.30 बजे घर से ट्यूशन के लिए निकला था। दिन तक नितिन के घर ना पहुंचने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी ढूंढ खोज की। लेकिन उसका काई सुराग नहीं लग सका। बाद में परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। मनीष पलड़िया द्वारा दी तहरीर में बताया कि उनका भाई नितिन 25 अक्तूबर की सुबह 4.30 बजे घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था। न तो वह अपनी कोचिंग में पहुंचा और न ही घर लौटकर आया। इधर कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि टीमें लगा कर छात्र की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440