समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के हल्द्वानी महानगर के त्रिवार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गये। यहां रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित चुनाव में देर रात परिणाम की घोषणा हुई। जिसमें महामंत्री पद पर मनोज जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सचिन गुप्ता तथा संगठन मंत्री में उपेन्द्र कनवाल निर्वाचित घोषित किये गये। आपकों बता दें कि पू
र्व में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल, महिला सचिव गीता काण्डपाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता ऊर्फ गोलू निर्विरोध चुन लिये गये थे।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार यहां रामपुर रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में प्रातः 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। लेकिन मतदान प्रक्रिया समाप्ति होने तक 3614 मतों में से 1808 व्यापारियों ने मत का प्रयोग किया। माना जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया की कार्य प्रणाली को लेकर कई प्रत्याशियों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया गया था। जिससे मतदान में प्रतिभागियों की कमी देखी गयी।
यह रही चुनाव बहिष्कार की वजह
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के हल्द्वानी महानगर चुनाव का विगत 25 सितम्बर शनिवार को नामाकंन पत्रों की जांच व नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने से पूर्व ही इस चुनाव में पूरा रायता फैल गया था। कई प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने चुनाव समिति पर आरोप लगाते हुए कहा कि महानगर में चुनाव वर्ष 2021 में कराये जा रहे जबकि निर्वतमान पदाधिकारियों नगर में सदस्यता बनने वाले व्यापारियों को एक प्रमाण पत्र दिया है उसमें वर्ष 2021-2022 अंकित है। इसी मामले को पूर्व में मुख्य चुनाव अधिकारी के भी संज्ञान में डाला था जिस पर चुनाव समिति द्वारा कार्यवाही करने आश्वासन दिया था। लेकिन नामाकंन पत्रों की जांच व नाम वापसी के दिन तक इस मामले में कोई कार्यवाही ना होती देख अध्यक्ष पद के एक दावेदार ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय में जम कर हंगामा कटाते इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
तीन पदों हुए चुनाव में इस प्रकार से रही टक्कर
शनिवार को प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के हुए चुनाव में 36014 व्यापारी मतदाताओं में से 1808 व्यापारियों ने मतदान में प्रतिभाग किया था। मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश पांडे की टीम की देखरेख में हुए चुनाव में व्यापारियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के बाद 5.30 से हुई मतगणना में देर रात लगभग सभी नतीजों की घोषणा चुनाव कमेटी द्वारा कर दी गई। हां मंत्री पद पर मनोज जायसवाल और प्रदीप
चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने वालों में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आनंद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीश पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश जोशी, इंद्र कुमार भुटियानी, एन डी तिवारी, मनोज गुप्ता, प्रेम मदान, परमजीत सिंह कोहली, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, भीमताल के नगर संरक्षक प्रवीण पटवाल, नथुवाखान के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश रैक्वाल, जिला उपाध्यक्ष जनकराज उत्पल, संजय जोशी, भगवत सिंह, धमेंद्र सिंह नेगी, जिला संयुक्त महामंत्री भुवन पाण्डे, जिला प्रचार मंत्री कैलाश चन्द्र जोशी, कार्यालय प्रभारी विष्णु दत्त बेलवाल आदि ने अपनी सहभागिता निभायी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दी, वहीं प्रदेश संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रान्तीय निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गोयल विजयश्री की शुभकामनायें देते हुए व्यापारी हितों अग्रिम भूमिका निभाते हुए व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करने की आशा व्यक्त की हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



