हल्द्वानीः नगर निकाय मतगणना के लिए 25 को यह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, जीरो जोन और पार्किंग व्यवस्था पर पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निकाय निर्वाचन की मतगणना के मद्देनजर 25 जनवरी को हल्द्वानी शहर में यातायात और पार्किंग के विशेष दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। यह डायवर्जन प्लान प्रातः 7 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों के लिए निर्देश:
-25 जनवरी को सुबह 7 बजे तक सभी भारी वाहन हल्द्वानी शहर से बाहर कर दिए जाएंगे।
-नैनीताल रोड पर तिकोनिया से हाइडिल तिराहा और इसके विपरीत दिशा में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
बसों के लिए व्यवस्था:
-पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया होते हुए सीधे रोडवेज तक जा सकेंगी।
-हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसें जरूरत पड़ने पर रोडवेज के पूर्वी गेट से बनभूलपुरा गोलापुल होते हुए गोलापार और नारीमन तिराहा से पर्वतीय क्षेत्रों को जाएंगी।
-रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाली वोल्वो बसें टीपी नगर से होंडा शोरूम तक या तीनपानी से गोलापार होते हुए काठगोदाम तक जा सकेंगी।

जीरो जोन–
इन क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगाः
-एमबी डिग्री कॉलेज तिराहा से दुर्गा सिटी सेंटर, कुल्यालपुरा चौराहा, दुनहरिया तिराहा तक।
-महारानी होटल कट से सरस्वती रेस्टोरेंट, दुनहरिया तिराहा और कुल्यालपुरा चौराहा तक।
-दोनहरिया तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट, महारानी होटल तिराहा और कुल्यालपुरा तिराहा तक।
दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन:
-जीरो जोन को छोड़कर छोटे वाहन यथावत चलते रहेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
-मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, उम्मीदवार और उनके कार्यकर्ताओं के वाहन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पार्क किए जाएंगे।
-एमबी डिग्री कॉलेज के सामने नैनीताल रोड पर किसी भी वाहन की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
नोटः ट्रैफिक व्यवस्था में आम जनता का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440