हल्द्वानी के प्रसिद्ध हलवाई लाला श्याम लाल का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के मटर गली के समाजसेवक एवं प्रसिद्ध हलवाई लाला श्याम लाल का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 95 वर्षीय लाला श्याम लाल हलवाई अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गये है। उनके निधन से स्थानीय व्यापारियों में शोक लहर दौड़ गयी है। उनके पुत्र राकेश वार्ष्णेय व पौत्र सागर वार्ष्णेय व मयंक वार्ष्णेय ने अंतिम संस्कार किया।
मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निधन गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि शहर ने आज एक समाजसेवक खो दिया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, विजय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना, कूड़े के ढेर में मिली नवजात; दूसरी बच्ची भी लावारिस बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440