हल्द्वानी की मीना अरोड़ा को व्यंग्य गौरव सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मीना अरोड़ा को व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु साहित्य सरोज गहमर, गाजीपुर, (उत्तर प्रदेश) द्वारा ‘व्यंग्य गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। मीना अरोड़ा साहित्य के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। मीना अरोड़ा मूल रुप से व्यंग्यकार हैं। इनके व्यंग्य लेख विदेश मंत्रालय से प्रसारित होने वाली पत्रिका ‘गगंनाचल’ तथा राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली,महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों से प्रकाशित होने वाली हिंदी के अनेक पत्र पत्रिकाओं में निरंतर छपते आ रहे हैं। व्यंग्य संग्रह ‘गूगल/गोकुल’ तथा व्यंग्य उपन्यास ‘पुत्तल का पुष्पवटुक’ प्रकाशनार्थ हैं।

गत वर्ष प्रमोद पाण्डेय द्वारा संकलित व्यंग्य संग्रह ‘बता दूं क्या’ का विमोचन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के कर कमलों द्वारा राजभवन में हुआ था। राजभवन में इनकी व्यंग्य रचना चाटुकारिता के अंश पढ़ कर सुनाए गए। जिसकी भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।
समाज और राजनीति में फैली विद्रूपताओं, विसंगतियों पर उनकी सदैव पैनी दृष्टि बनी रहती है। उनके द्वारा गढ़े गए काल्पनिक पात्रों में भी जीवंतता को देखा जा सकता है। वह अपने मुख्य पात्र में खुद को ढाल कर अपने लेखन को नए आयाम देती हैं। उनके लेखन के दबे कुचले पात्र अपने कमजोर स्वरुप से बाहर आकर लेखन के कथानक में परिवर्तन ले आते हैं और अपने चरित्र के सशक्त स्वरूप का परिचय देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440