कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर किया गौलापार में हनुमान चालीसा पाठ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौलापार स्थित कुंवरपुर शिवालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनायी।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष हेमंत बगड्वाल का कहना हैं की धर्म की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक की जनता ने मुहतोड़ जवाब दिया है। भारत के करोड़ों लोगों के इष्ट बजरंगबली को एक संगठन को समकक्ष रखना ठीक नही था। कर्नाटक की प्रबुद्ध जनता ने उसको नकार दिया और परिणाम आपके सामने है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कांग्रेस पार्टी सलाह देती हैं की जनता की जरूरत के जो मुद्दे हैं उन पर अपना ध्यान केंद्रित करें न कि जनता को इनसे भटकाएं।
पूर्व क्षेत्रपंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत नहीं बल्कि जनता की जीत हुई है। जहां एक ओर भाजपा ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के अलावा कुछ नहीं किया। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बताया। राजेंद्र सिंह खनवाल कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की जनता से आने वाले चुनाव में आशा करती है की वो भी बीजेपी की इस प्रकार की चालों को नकार कर कांग्रेस को सत्ता में आने का अवसर देंगी।
इस अवसर पर हरेंद्र सिंह क्वीरा, नीरज रैक्वाल, रमेश सिंह नगरकोटी, महिपाल सिंह रैक्वाल, संदीप जोशी, राकेश पंवार, जगदीश सिंह रैक्वाल, देवेंद्र नौला, बालम सिंह बर्गली, बाबा रत्नागिरी महाराज आदि मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें -   “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत सघन पुलिस अभियान जारी, 05 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन, 409 संदिग्धों पर कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440