हनुमान जन्मोत्सव 2026: हनुमान जी के ये उपाय आपके जीवन के संकटों को दूर करने वाले होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हनुमान जन्मोत्सव पर कर लें हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय आपको अवश्य करने चाहिए। इन उपायों को करने से न केवल हनुमान जी प्रसन्न होते हैं बल्कि मंगल और शनि दोष से भी आपको मुक्ति मिलती है। जो लोग शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के दौर से गुजर रहे हैं उनको भी इन उपायों से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। हनुमान जी के ये उपाय आपके जीवन के संकटों को दूर करने वाले भी माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें
हनुमान जन्मोत्सव के दिन आपको चमेली का तेल, सिंदूर और चोला बजरंगबली को अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से मंगल-शनि जैसे ग्रहों का बुरा प्रभाव दूर होता है और साथ ही शत्रुओं पर भी आप विजय प्राप्त करते हैं। संकटों से मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा आपको ये उपाय करने से मिलती है। सिंदूर, चोला और चमेली का तेल हनुमान जी को अर्पित करते समय नीचे दिए गए मंत्र का जप आपको करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   ब्रेंकिग न्यूजः हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक पर पल्लेदार साहू की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

मंत्र- सिन्दूरं रक्तवर्णं च सिन्दूरतिलकप्रिये। भक्तयां दत्तं मया देव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम।
सात बार करें हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आपको 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। किसी हनुमान मंदिर में जाकर या घर में किसी एकांत स्थान पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से शुभ फल आपको मिलते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। आपके जीवन में आने वाले संकट भी दूर होते हैं, साथ ही कुंडली के क्रूर ग्रह भी शांत होने लगते हैं।

पीपल के पत्तों का उपाय
हनुमान जन्मोत्सव के दिन आपको पीपल के 11 पत्ते लेकर उनपर कुमकुम या सिंदूर से जय श्री राम लिखना चाहिए। अब इन पत्तों से एक माला आपको बनानी चाहिए और उसे हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। याद रखें कि इस माला को गलती से भी हनुमान जी के पैरों में न रखें। माला को आप हनुमान जी को पहना सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   समाजसेवी बबीता बिष्ट की याद में बच्चों के बीच बांटी खुशियां

एकांत में करें राम नाम का जप
हनुमान जी राम जी के परम भक्त हैं ऐसे में हनुमान जयंती के दिन अगर आप राम नाम का जप करते हैं तो हनुमान जी की कृपा आप पर बरसती है। राम नाम का जप करने से आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है और आपकी मनोकामनाओं को भी हनुमान जी पूरा करते हैं।

पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर करें घर में स्थापित
अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, मंगल-शनि के दुष्प्रभावों से बचना चाहते हैं तो हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर घर लाएं। इस तस्वीर को घर के मंदिर या फिर उत्तर पूर्व दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से बेहद सुखद परिणाम आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440